T20 World Cup: भारत ने पाक को आठवीं बार पीटा, ईशान किशन ने बना डाला ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। ईशान किशन (77 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप  में एक बार फिर से पाकिस्तान को शिकस्त दी।

T20 World Cup: भारत ने पाक को आठवीं बार पीटा, ईशान किशन ने बना डाला ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। ईशान किशन (77 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप  में एक बार फिर से पाकिस्तान को शिकस्त दी। ये इस टूर्नामेंट में भारत की पाक पर नौ मैचों में आठवीं जीत है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट गंवाकर 175 रन बनाए।

जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 18 ओवरों में केवल 114 रन पर ही सिमट गई। भारत ने ये मैच 61 रन से जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ में प्रवेश किया। इससे पहले कोलंबो की धीमी पिच पर पाकिस्तान ने 6 स्पिन गेंदबाजों का उपयोग किया। कुल 18 ओवर्स स्पिनर्स ने  डाले। भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने केवल 40 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी।  इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड  भी दिया गया। इसी के साथ उनके नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। 

धोनी सहित इन तीन विकेटीपरों को वनडे में मिला है अवॉर्ड
ईशान कियान ने अब ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है, जिसे इससे पहले कोई भारतीय विकेटकीपर हासिल नहीं कर सका था। ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं जो प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने में कामयाब हुए हैं। वहीं आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले वह चौथे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले फारुख इंजीनियर, एमएस धोनी और केएल राहुल ऐसा करने में सफल हुए थे। इन तीनों विकेटकीपरों को वनडे वर्ल्ड कप में ये अवॉर्ड मिला था।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें