T20 World Cup 2026: सुपर आठ चरण शुरू होने से पहले ये दो दिग्गज खिलाड़ी हुए टूर्नामेंट से बाहर, एक है टीम का कप्तान

खेल डेस्क। टी20 विश्व कप 2026 से अब दो और स्टार खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। अब जिम्‍बाब्‍वे के अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज ब्रेंडन टेलर और आयरलैंड के कप्‍तान पॉल स्‍टर्लिंग टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

इससे इन दोनों ही टीमों को सुपर आठ चरण से पहले बड़ा झटका लगा है। जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान सिकंदर रजा ने आज ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में टॉस के दौरान 40 साल के टेलर के चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने की पुष्टि की। जिम्बाब्वे ये मुकाबला जीतने में सफल रही है। टेलर ओमान के खिलाफ मुकाबले में चलते समय जूझते हुए नजर आए थे।  

खबरों के अनुसार, जिम्‍बाब्‍वे ने ब्रेंडन टेलर के रिप्‍लेसमेंट के रूप में बेन करन और आयरलैंड की ओर से कप्तान पॉल स्‍टर्लिंग की जगह सैम टॉपिंग को टीम में शामिल किया गया है। पॉल स्‍टर्लिंग ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हुए थे। जिम्बाब्वे की आज ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत से सुपर आठ में पहुंचने की उम्मीदें जग गई हैं।

PC: navbharatlive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें