Suvendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए सीएम, इन 5 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ 

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने आज सुवेंदु अधिकारी को सीएम पद की शपथ दिलाई।

Suvendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए सीएम, इन 5 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ 

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने आज सुवेंदु अधिकारी को सीएम पद की शपथ दिलाई। इसके साथ सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा  के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली।

शपथ के बाद पश्चिम बंगाल  के नए सीएम सुवेंदु ने पीएम नरेन्द्र मोदी के पास जाकर उनके  पैर छुए। सुवेंदु अधिकारी के अलावा पांच और विधायकों को मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल,अशोक कीर्तनिया, खूदीराम टुडू और निषिथ प्रमाणिक का नाम शामिल है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समाराेह में पीमए मोदी के अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, एनडीए और बीजेपी  शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। सुवेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही पश्चिम बंगाल  में टीएमसी का15 साल का शासन खत्म हो रहा है। इसके साथ ही पहली बार बंगाल में बीजेपी का सियासी सूर्योदय हो रहा है। शपथ ग्रहण समाराेह में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। 

PC: livehindustan