इंटरनेट डेस्क। गुजरात के सूरत शहर से दुष्कर्म का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसके बाद में जानने के बाद एक बार तो आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां ट्यूशन टीचर ने एक शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है। खबरों के अनुसार, सूरत में 23 साल की ट्यूशन टीचर अपने साथ 13 साल के एक छात्र को भगाकर ले गई। , हालांकि कुछ ही दिनों में पुलिस ने छात्र की तलाश कर ली। इसके बाद ट्यूशन टीचर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
खबरों के अनुसार, ट्यूशन टीचर ने पुलिस को बताया कि वह 5 महीने की गर्भवती है और उसके पेट में पल रहा बच्चा इसी छात्र का है। महिला ने बताया कि इसी बात के खुलासा होने के डर से वह उस लडक़े को साथ लेकर चली गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने लडक़े को लेकर भाग रही ट्यूशन टीचर टीचर को राजस्थान-गुजरात सीमा के पास स्थित बनासकांठा जिले में शामलाजी के पास एक बस से हिरासत में लिया। वह इस दौरान अपना ठिकाना बदलने की कोशिश कर रही थी।
दूसरे मोबाइल के कारण आई पुलिस गिरफ्त में
खबरों के अनुसार, पुलिस से बचने के लिए ट्यूशन टीचर ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था। हालांकि दूसरे चालू मोबाइल को ट्रैक करते हुए पुलिस ने ट्यूशन टीचर की तलाश कर ली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिला नाबालिग बच्चे का शारीरिक शोषण कर रही थी। उसने बच्चे के साथ कई बार शारीरिक संबंध बन लिए थे।
PC: womansday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें