सुपरस्टार थलपति Vijay के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, बन सकते हैं तमिलनाडु के नए सीएम

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सितारा चमक उठा है।

सुपरस्टार थलपति Vijay के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, बन सकते हैं तमिलनाडु के नए सीएम

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सितारा चमक उठा है। फिल्म जगत से राजनीति में कदम रखने वाले सुपरस्टार थलपति विजय कमाल की पार्टी टीवीके को विधानसभा चुनाव बड़ी जीत मिलती नजर आ रही है। खबरों के अनुसार, विजय की अगुवाई वाली टीवीके तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वह राज्य की 102 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AIDMK (73 सीट) और DMK (48 सीट) से बढ़त बनाए हुए हैं। अब विजय तमिलनाडु के नए सीएम बन सकते हैं।

 आज हम आपको विजय की कुल संपित्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। चुनावी हलफनामे में विजय ने अपनी नेटवर्थ का खुलासा किया था और इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति 600 करोड़ रुपए से अधिक बताई थी। जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में दो सीटों पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) से अपनी किस्मत आजमाई है।

पत्नी के पास है इतनी संपत्ति
खबरों के अनुसार, विजय ने चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे में बताया था कि उनकी कुल नेटवर्थ 603.20 करोड़ रुपए है। इनमें विभिन्न बैंक खातों में 213 करोड़ रुपए से अधिक का जमा है।  उनकी कुल नेटवर्थ में चल संपत्ति 404.58 करोड़ रुपए की है। वहीं इस दक्षिण भारतीय अभिनेता के पास 198.62 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। विजय ने फिल्मों से मोटी कमाई की है। वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट समेत अन्य निवेश के जरिए भी उन्होंने मोटी राशि अर्जित की है। इस चुनावी हलफनामे के अनुसार, विजयी की पत्नी संगीता के पास 15.76 करोड़ रुपए की अलग संपत्ति है।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें