sunny deol और Aamir आ सकते है साथ में नजर, 19 अक्टूबर को हो सकता है कोई बड़ा ऐलान

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में ‘गदर-2’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। यह फिल्म अब तक भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा कमा रही है

sunny deol और Aamir आ सकते है साथ में नजर, 19 अक्टूबर को हो सकता है कोई बड़ा ऐलान

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में ‘गदर-2’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। यह फिल्म अब तक भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा कमा रही है और कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में इस फिल्म के बाद में सनी दओल के पास और भी बड़ी फिल्मों के ऑफर्स हैं। खबरों की माने तो इन प्राजेक्ट पर चर्चा भी चल रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल अपनी अगली फिल्म के लिए डायरेक्टर राजकुमार संतोषी से बात कर रहे हैं और सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह एक बहुत ही बड़ी बात होगी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो फिल्म के एक्सक्लूसिव राइट्स के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सनी और आमिर को 95 करोड़ रुपए का ऑफर भी दिया है। 

अगर सबकुछ ठीक रहता है तो फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू हो सकती है। हालांकि अभी तक इस मामले में सनी देओल ने कोई फैसला नहीं लिया है। कहा जा रहा है कि आमिर और सनी 19 अक्टूबर को इसको लेकर कोई ऐलान कर सकते है।

pc- amar ujala