Summer Recipe Tips: गर्मियां में आप भी ले सकते है 'मावा लस्सी' का आनंद, बनाना भी है आसान

आपको मावा लस्सी बनाने के लिए मिक्सर जार में दही डालना है

Summer Recipe Tips: गर्मियां में आप भी ले सकते है 'मावा लस्सी' का आनंद, बनाना भी है आसान

इंटरनेट डेस्क। आपको भी पता है की गर्मी का मौसम चल रहा है और हर किसी का मन इस गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा और मजेदार पीने का करता है। ऐसे में आज आपके लिए लेकर आए है मावा लस्सी जो आपकों एक दम मजा तो देगी ही साथ ही आपको तरोताजा भी कर देगी।

सामग्री

फ्रेश दही 500 ग्राम
मावा (भुना) -1 कप
ड्राई फ्रूट्स -आधा कप 
हरी इलायची - 2
चीनी -स्वादानुसार

विधि
आपको मावा लस्सी बनाने के लिए मिक्सर जार में दही डालना है और इसमें भुना हुआ मावा हरी इलायची का पावडर और ड्राई फ्रूट्स और चीनी डाल देने है। अब सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड करना है। इसके बाद मिक्सर जार का ढक्कन खोलें और लस्सी को एक बड़े बर्तन में निकालकर फ्रिज में रख दें, ठंडी होने के बाद मजे सी पीए। 

pc- abp news