Air India की फ्लाइट में अचानक हुआ तेज टर्बुलेंस, 12 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला

इंटरनेट डेस्क। फुकेट से दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई 2379 के यात्री आज उस समय दहशत में आ गए जब प्लाइट को क्रूज के दौरान अशांति (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा।

Air India की फ्लाइट में अचानक हुआ तेज टर्बुलेंस, 12 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला

इंटरनेट डेस्क। फुकेट से दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई 2379 के यात्री आज उस समय दहशत में आ गए जब प्लाइट को क्रूज के दौरान अशांति (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा। इस दौरान जिससे ऊंचाई में पलभर का बदलाव हुआ। इस फ्लाइट में 134 यात्री सवार इस दौरान बहुत डर गए। हालांकि विमान को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षित उतर लिया गया है।

खबरों के अनुसार, हादसे में विमान में सवार 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल हैं। घायलों को दिल्ली एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में जांच और इलाज के लिए भेजा गया है। टर्बुलेंस को लेकर एयर इंडिया की ओर से भी बयान आया है। एयरलाइन ने बताया कि कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें एहतियातन जांच और देखभाल के लिए एयरपोर्ट स्थित मेडिकल सुविधा में ले जाया गया। प्रवक्ता ने जानकारी दी कि हम प्रभावित लोगों को हर जरूरी सहायता दे रहे हैं और जांच के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। आपको बता दें कि फ्लाइट टर्बुलेंस हवा के प्रवाह में अचानक आने वाला व्यवधान या उतार-चढ़ाव है, जिसके कारण ऐसा होता है।

PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें