Sudan Crisis: ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान में फंसे 278 भारतीयों का पहला जत्था जेद्दा के लिए रवाना

भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया था।

Sudan Crisis: ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान में फंसे 278 भारतीयों का पहला जत्था जेद्दा के लिए रवाना

इंटरनेट डेस्क। अफ्रीकी देश सूडान दिन दिनों अपने गृह युद्ध से गुजर रहा है और हालात यह है की वहां पर देश की सेना और अर्द्धसैनिक समूह आपस में ही लड़ रहे है। इसका असर वहां रह रहे अन्य विदेशी नागरिकों पर भी पड़ रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके है की सड़कों पर लाशे पड़ी है। ऐसे में भारत के भी कई नागरिक वहां फंसे हुए है।

इधर भारत सरकार ने सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया है। जिसके तहत भारत के नागरिकों का पहला जत्था सऊदी अरब के जेद्दा के लिए भारतीय नौसेना के जहाज में रवाना हो गया है। इसकों लेकर विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है।

भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “सूडान में फंसे हुए भारतीयों का पहला जत्था ऑपरेशन कावेरी के तहत रवाना हुआ। आईएनएस सुमेधा 278 लोगों के साथ पोर्ट सूडान से जेद्दा जा रहा है।