आईसीसी टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले Steve Smith ने ले लिया है ये बड़ा फैसला

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका की संयुक्त् मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने बड़ा फैसला किया है।

बिग बैश लीग के जारी सीजन में अच्छा प्रदर्शन के बावजूद आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में शामिल नहीं किए जाने के बाद स्टीव स्मिथ ने अब पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने का फैसला किया है। पीएसएल में ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज नई फ्रेंचाइजी सियालकोट स्टैलियन्स के लिए खेलता नजर आएगा।

इस साल होने वाले वाले पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें संस्करण के लिए नई फ्रेंचाइजी सियालकोट ने पहले से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन को टीम का हेड कोच नियुक्त किया जा चुका है। ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज स्मिथ आगामी सीजन के लिए सियालकोट स्टैलियन्स की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें