महिला अपराधों से जुड़े आंकड़े साबित करते है कि सरकार के पास अपराध को रोकने के लिए कोई ठोस नीति नहीं: Beniwal

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश में महिला अपराधों से जुड़े यह आंकड़ेों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

  हनुमान बेनीवाल ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों से जुड़े यह आंकड़े साबित करते है कि सरकार के पास अपराध को रोकने के लिए कोई ठोस नीति नहीं है। सामूहिक दुष्कर्म, महिला हत्या और अन्य जघन्य अपराधों में बढ़ोतरी होना बहुत बड़ी चिंता का विषय है।

 मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राजस्थान पुलिस के डीपीजी को यह भी कहना चाहता हूं कि प्रदेश में यह हालात है कि सामूहिक दुष्कर्म के कई ऐसे मामले भी राजस्थान में दर्ज हो रखे हैं जिन्हें सीधे पुलिस ने दर्ज नहीं किया और मजबूरन पीड़िताओं ने महिला आयोग या अन्य संस्थाओं के माध्यम से हस्तक्षेप करके दर्ज करवाए और खेदजनक यह है कि ऐसे मामले जो किसी आयोग या संस्था के निर्देश / हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुए उनमे भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने में कोई रुचि नहीं दिखाई।

आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई करवाने की जरूरत

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि ऐसी स्थिति में आरोपी अपने प्रभाव से पीड़िताओं को और उनके परिजनों को धमकाते है और इस स्थिति के कारण मजबूरन पीड़िताओं और उनके परिजनों को पलायन करने की नौबत तक आ जाती है। मुख्यमंत्री जी और डीजीपी को ऐसे मामलों की भी जिलेवार मॉनिटरिंग करके आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई करवाने की जरूरत है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें