खेल डेस्क। क्रिकेट जगत में चाइनामैन के नाम से प्रसिद्ध कुलदीप यादव भी विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। आईपीएल 2025 की समाप्ति के अगले ही दिन कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली।
खबरों के अनुसार, भारत के इस स्टार स्पिन गेंदबाज ने लखनऊ में बुधवार को आयोजित एक समारोह में सगाई की। इस समारोह में रिंकू सिंह सहित यूपी के कई स्टार क्रिकेटर और परिवार के लोग शामिल हुए। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले कुलदीप यादव ने सगाई कार्यक्रम प्राइवेट रखा गया।
आपको बता दें कि कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका कानपुर निवासी है। वह एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका और कुलदीप यादव की बचपन की दोस्ती धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। कुलदीप यादव का विवाह इसी साल के अन्त में होने की संभावना है। पहले उनका विवाह 29 जून को होना था, लेकिन इंग्लैंड दौरे के कारण अब इसे आगे बढ़ाया गया है।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें