Peru Bus accident : खाई में गिरी बस, कम से कम 37 लोगों की हुई मौत

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण पेरू में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक यात्री बस दूसरी गाड़ी से टकराने के बाद गहरी खाई में गिरने से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

खबरों के अनुसार, अरैक्विपा क्षेत्र के स्वास्थ्य प्रबंधक वाल्टर ओपोरतो ने स्थानीय रेडियो आरपीपी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इस संबंध में बताया कि बस एक पिकअप ट्रक से टकराई और सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।

दुर्घटना का शिकार हुई बस शहर चाला से रवाना होकर अरैक्विपा शहर की ओर जा रही थी। इस दौरान दक्षिण पेरू में दूसरे वाहन से उसकी अचानक टक्कर हो गई। चाला दक्षिण पेरू का एक खनन क्षेत्र है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनका यहां पर इलाज जारी है। इस सड़क दुर्घटना के बाद यहां पर अफरा तफरी मच गई थी। बताया जारहा है बस में 60 यात्री सवार थे।

PC: AP 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें