जल्द ही एक हजार के स्थान पर होगी 7,500 रुपए प्रतिमाह पेंशन! ये कदम उठाने की तैयारी में है सरकार

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा ईपीएफओ खाते में अंश दान दिया जाता है। ईपीएफओ का पैसा बुढ़ापे का सहारा होता है। रिटायरमेंट के बाद बुजुर्गों के लिए मासिक पेंशन भी दी जाती है।

जल्द ही एक हजार के स्थान पर होगी 7,500 रुपए प्रतिमाह पेंशन! ये कदम उठाने की तैयारी में है सरकार

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा ईपीएफओ खाते में अंश दान दिया जाता है। ईपीएफओ का पैसा बुढ़ापे का सहारा होता है। रिटायरमेंट के बाद बुजुर्गों के लिए मासिक पेंशन भी दी जाती है। पेंशन को लेकर अब सरकार जल्द ही एक बड़ा कदम उठा सकती है, जो पेंशन भोगियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं होगा।

सरकार की ओर से पेंशन राशि को एक हजार रुपए से बढ़ाकर 7,500 रुपए किया जा सकता है।  खबरों के अनुसार, सरकार फिलहाल कर्मचारियों की मिनिमम पेंशन बढ़ाकर 7,500 रुपए किए जाने पर विचार कर रही है।

श्रमिक संगठन की ओर से लगातार उठ रही मांग को देखते हुए सरकार ये बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। श्रमिक संगठन के अनुसार, वर्तमान पेंशन राशि बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इस प्रस्ताव को एक संसदीय समिति का समर्थन भी मिलने के बाद अब अंतिम फैसला  सरकार को लेना है। उम्मीद है कि जल्दी ही इस पर सरकार की ओर से  फैसला ले लिया जाएगा।

PC: bazaar.businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें