Sirohi: पिता ने किया रिश्तों को शर्मसार, अपनी ही बेटी को बना लिया हवस का शिकार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सिरोही जिले से मानवता और रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है।

Sirohi: पिता ने किया रिश्तों को शर्मसार, अपनी ही बेटी को बना लिया हवस का शिकार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सिरोही जिले से मानवता और रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां पिंडवाडा तहसील में एक पिता ने शर्मनाक हरकत की है। आरोपी ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात की।

खबरों के अनुसार, आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को उस समय अंजाम दिया जब उनकी पत्नी रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर गई हुई थी। इस दोरान 8 साल की मासूम बच्ची अपने छोटे भाई-बहनों के साथ घर पर अकेली थी। आरोपी पिता ने दूसरे बच्चों को धमकाकर बाहर भेजकर अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना दिया।

शाम को जब मां घर लौटी तो वह बेटी हालत देखकर चौंक गई। इस दौरान बच्ची के कपड़ों पर खून के निशान थे और वह सहमी हुई थी। बेटी ने इसके बाद पिता की इस शर्मनाक हरकत की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पीडि़ता की मां ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। 

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें