Sirohi: ट्रोले से भिड़ी कार, छह लोगों की हुई दर्दनाक मौत, पति-पत्नी और बेटे ने गंवाई जान  

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ है। यहां किवरली के पास आज से सुबह करीब 3 बजे कार की ट्रोले से टक्कर होने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल हो गया है। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रेफर किया गया है। 

खबरों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि जालोर निवासी लोगों की कार की नेशनल हाईवे 27 पर आबूरोड सदर थाना के किवरली के पास आगे चल रहे ट्रोले से टक्कर हो गई। इससे कार में सवार 4 लोगो की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। 

खबरों के अनुसार, हेड कांस्टेबल विनोद लाम्बा ने जानकारी दी कि वह रात्रिकालीन हाईवे गश्त पर थे। इस किवरली से आगे जाने पर दुर्घटना के धमाके की आवाज उन्होंने सुनी। इसके बाद मौके पर पहुंच घटना के बारे में एम्बुलेंस और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। कार ट्रोले में फंस गई। मृतकों के शवों को बाहर निकालने के लिए कार के दरवाजे तोडऩे पड़े। 

इन छह लोगों ने गंवाई है अपनी जान
बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक सडक़ हादसे में पति-पत्नी और बेटे ने अपनी जान गंवाई है। किवरली के पास हुए सडक़ हादसे में एक परिवार के नारायण प्रजापत (58) पुत्र नरसाराम, उनकी पत्नी पोशी देवी (55) और उनके पुत्र दुष्यंत (24) निवासी कुम्हारों का वास जालोर ने अपनी जान गंवाई। वहीं ड्राइवर कालूराम (40) पुत्र प्रकाश चांदराई जालोर, यशराम (4) पुत्र कालूराम चांदराई, जयदीप पुत्र पुखराज प्रजापत ने भी अपनी जान गंवाई है। बताया जा रहा है कार में मौजूद सात में छह लोगों की मौत हुई है। 

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें