इंटरनेट डेस्क। भारतीय के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की भी बायोपिक बन सकती है। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अब युवराज सिंह की बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई है। खबरों के अनुसार, अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अब अपने उस ड्रीम रोल के बारे में खुलकर बात की है, जो सालों से उनके दिल के बेहद करीब है। अपने कॅरियर की शुरुआत क्रिकेट पर आधारित वेब सीरीज़ 'इनसाइड एज' से करने वाले इस अभिनेता ने युवराज सिंह की बायोपिक करने की इच्छा जताई है।
शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बना चुके सिद्धांत ने बोल दिया कि एक दिन मुझे मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक करने का मौका मिले। युवराज की जर्नी एक रोलरकोस्टर की तरह वाकई अविश्वसनीय रही है। उन्होंने कहा कि मुझे युवराज न सिर्फ क्रिकेटर के तौर पर पसंद हैं, बल्कि व्यक्तित्व भी उनका शानदार है।

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी युवराज को लेकर आगे कहा कि मैं उनके क्रिकेट के साथ उनकी लाइफस्टाइल और समस्याओं के प्रति उनके जज्बे को सलाम करता हूं, जिस प्रकार से उन्होंने परेशानियों को मात दी। वाकई वे एक आइकन हैं और दुनिया को उनकी कहानी ज़रूर जाननी चाहिए।

युवराज सिंह ने खेल के दम पर बनाई है विशेष पहचान बनाई
आपको बात दें कि युवराज सिंह ने अपने शानदार खेल के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनके नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज है। आपको बता दें कि अभी तक कई खिलाडि़यों पर फिल्म बन चुकी है। इनमें पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव, महेन्द्र सिंह धोनी, मिल्खा सिंह, एमसी मैरीकॉम आदि शामिल हैं।
PC: bhaskar, abplive, moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें