Shruti Haasan ने रजनीकांत को बताया चतुर और तेज, बोल दी है ये बात

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार अभिनेता कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने एक अन्य सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर बड़ी बात कही है। उन्हें फिल्म ‘कुली’ में रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिला है। 

श्रुति हासन ने एक साक्षात्कार में दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार अभिनेता रजनीकांत के बारे में पूछे जाने पर बताया कि फिल्म कुली करने से पहले वह रजनीकांत को अपने पिता कमल हासन के नजरिए से जानती थीं, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें उनका का एक अलग रूप देखने को मिला। 

अभिनेत्री श्रुति हासन ने कहा कि रजनीकांत बहुत शार्प और चतुर हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें करीब से जानना मेरे लिए एक अलग अनुभव था। उनमें कई अनोखे गुण हैं। वह चतुर और तेज हैं, लेकिन वह बहुत गर्मजोशी से भरे भी हैं।  आपको बता दें कि रजनीकांत और श्रुति हासन की आगामी फिल्म कुली 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है। 

PC: fr.pinterest 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें