इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर ने WAVES 2025 शिखर सम्मेलन में पूरे आत्मविश्वास के साथ ये सुर्खियाँ बटोरीं। ये सुर्खियाँ उन्होंने किसी फिल्म या रेड कार्पेट मोमेंट के लिए नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी के साथ भारत के डिजिटल इकोसिस्टम के भविष्य पर एक आकर्षक बातचीत का नेतृत्व करने के लिए बटोरी। श्रद्धाकी संतुलित, स्पष्ट उपस्थिति और भारत की तकनीक-संचालित विचार ने ये साबित कर दिया कि वो ब्यूटी विद ब्रेन हैं।
श्रद्धा की ये बातचीत शिखर सम्मेलन में सबसे चर्चित सत्रों में से एक रही। श्रद्धा ने बातचीत को इस ओर मोड़ दिया कि कैसे भारत न केवल वैश्विक डिजिटल क्रांति में भाग ले रहा है, बल्कि इसे सक्रिय रूप से आकार दे रहा है। श्रद्धा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि भारत न केवल डिजिटल क्रांति में भाग ले रहा है, बल्कि इसका नेतृत्व भी कर रहा है। दर्शकों और खुद मोसेरी ने भी इस पर सहमति जताई। वहां मोके पर बैठे लोगों ने भी श्रद्धा के बात करने के तरीके की काफी सराहना की।
बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। यही कारण है कि उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था। फॉलोअर्स की बात करें तो श्रद्धाके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स देश के पीएम से भी ज्यादा हैं। पीएम मोदी के फिलहाल 91.3 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। दूसरी ओऱ श्रद्धा कपूर के अब इंस्टाग्राम 91.5 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं।
PC : Filmykafe