इंटरनेट डेस्क। मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए आधी रात को बुरी खबर आई है। खबर ये है कि अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अनाचक 42 साल की उम्र में निधन हो गया है।
खबरों के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट आने के बाद शेफाली जरीवाला को उनके पति पराग त्यागी तुरंत अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने साल 2002 में आए आइकॉनिक म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से अचानक सुर्खियों में आई इस अभिनेत्री को मृत घोषित कर दिया। शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से मनोरंजन इंडस्ट्री और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर छा गई।
खबरों के अनुसार, मॉडल शेफाली जरीवाला का शव रात लगभग 12:30 बजे अंधेरी स्थित कूपर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कूपर अस्पताल की एएमओ ने बताया कि शव किसी दूसरे अस्पताल से लाने जाने के कारण अभिनेत्री की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगी।
वहीं मुंबई पुलिस की ओर से शेफाली के अंधेरी स्थित घर पर जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम की ओर से भी घर की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, अब तक अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
इस कारण अचानक सुर्खियों में आई थी शेफाली जरीवाला
आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 को अहमदाबाद में हुआ था। इस अभिनेत्री को कांटा लगा गाने में अपने शानदार डांस से अचानक विशेष पहचान बना ली थी। इसमें किए गए डांस के कारण वह रातों-रात लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद से अभिनेत्री ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर हुई। ये अभिनेत्री बिग बॉस के सीजन 13 में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हो चुकी है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें