Sharad Purnima 2024: धन प्राप्ति के लिए शरद पूर्णिमा को आप भी करें ये उपाय, जमकर बरसेगा पैसा

हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा का काफी अधिक महत्व है। शरद पूर्णिमाहर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है। हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा बेहद ही खास है। इस दिन चांद अपनी

Sharad Purnima 2024: धन प्राप्ति के लिए शरद पूर्णिमा को आप भी करें ये उपाय, जमकर बरसेगा पैसा

pc: tv9hindi

हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा का काफी अधिक महत्व है। शरद पूर्णिमा हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है। हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा बेहद ही खास है। इस दिन चांद अपनी  16 कलाओं से पूर्ण रहता है और इसकी चमक भी बेहद अधिक होती है। इस दिन चन्द्रमा की किरणों से अमृत बरसता है।  यही वजह है कि इस दिन खीर बनाई जाती है और रात में चंद्रमा की रोशनी में रखी जाती है, जिससे खीर में भी चंद्रमा रोशनी पड़े और इसमें अमृत का प्रभाव हो सके। 

 कहा जात है कि शरद पूर्णिमा की रात धन की देवी मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती है। ऐसे में अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आपको कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। 

pc: amarujala

 

शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में आपको गाय का घी करहना चाहिए और फिर इसे उठा लें।  दीपावली पर इस घी का दीपक प्रज्वलित कर मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और अपनी कृपा बरसाएगी। 

शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा करें और लक्ष्मी स्त्रोत की पूजा करें। इससे आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।


pc: amarujala

शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में गंगाजल रख दें। इस से आपको भगवान शिव का अभिषेक करना है। इससे आपको जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें