Shahjahanpur Accident :शाहजहांपुर में दो कारो की टक्कर,तीन मरे नौ घायल।

Shahjahanpur Accident :शाहजहांपुर में दो कारो की टक्कर,तीन मरे नौ घायल

Shahjahanpur Accident :शाहजहांपुर में दो कारो की टक्कर,तीन मरे नौ घायल।

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले की सीमा से सटे शाहजहांपुर जिले के खुटार क्षेत्र में बीती देर रात दो कारो की भिड़ंत में एक परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गयी जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने सोमवार को बताया कि शाहजहांपुर के थाना खुटार की सीमा पर यह हादसा उस समय हुआ जब पीलीभीत जिले के गढèवा के पास पलिया निवासी भगवान दास अपने परिवार के साथ माधवटांडा से अपने घर वापस लौट रहे थे कि उनकी कार सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई।

इस हादसे में भगवानदास (65), धर्मेंद्र (45)और लक्ष्य (3) की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में दोनो कारों में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खुटार थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को थाना सेहरामऊ पीलीभीत पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

Pc: The Mirror