Shahid Kapoor: फिल्म 'ब्लडी डैडी' में शाहिद का दिखा खतरनाक अवतार, फीस सुनकर ही निकल जाएगी पैरों के नीचे से जमीन

इस बीच खबरे यह भी है की शाहिद ने इस फिल्म के लिए एक बड़ी रकम चार्ज की है।

Shahid Kapoor:  फिल्म 'ब्लडी डैडी' में शाहिद का दिखा खतरनाक अवतार, फीस सुनकर ही निकल जाएगी पैरों के नीचे से जमीन

इंटरनेट डेस्क। विवाह, जब वी मैट, पद्मावत जैसी फिल्मों से सॉफ्ट इमेज बना चुके शाहिद कपूर आज से आपको एक बड़े ही धांसू रोल में दिखने वाले है। इसका एक कारण यह है की आज उनकी फिल्म ब्लडी डैडी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। बताया जा रहा है की इस फिल्म में उनका रोल देखने लायक है और उन्होंने इस फिल्म के लिए पैसा भी जमकर लिया है।

इस फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर बिल्कुल नए अवतार में दिख रहे हैं। रिलीज से पहले फिल्म की चर्चा है और खुद शाहिद भी फिल्म को प्रमोट करने में पीछे नहीं है। बताया जा रहा है की इस फिम पर निर्माताओं ने अच्छा खासा पैसा खर्च किया है।

इस बीच खबरे यह भी है की शाहिद ने इस फिल्म के लिए एक बड़ी रकम चार्ज की है। खबरों की माने तो इस फिल्म के लिए शाहिद को 40 करोड़ रुपये फीस दी गई है। वहीं  फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

pc- patrika