Shahid Kapoor की फिल्म ओ रोमियो ने तीन दिनों में ही कर ली है इतने करोड़ की कमाई

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ओ रोमियो के कारण चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Shahid Kapoor की फिल्म ओ रोमियो ने तीन दिनों में ही कर ली है इतने करोड़ की कमाई

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ओ रोमियो के कारण चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने भारतीय बाजार में वीकेंड के दौरान तीन दिनों में 30 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस कर दिया है।

विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकारों का भी शानदार अभिनय देखने को मिला है। इस फिल्म को 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

भारतीय बाजार में इस फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म 12.65 करोड़ और तीसरे दिन 09 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है। इस प्रकार से शाहिद कपूर की इस फिल्म ने भारतीय बाजार में 30 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें