Sri Ganganagar: कमरे में होता था गंदा काम, अचानक ही...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अब सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक विदेशी महिला भी शामिल है।

खबरों के अनुसार, पुलिस को यहां की दशमेश कॉलोनी के एक मकान में सेक्स रैकेट चलने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां पर एक बोगस ग्राहक को अंदर भेजकर सौदा करवाया। इसके बाद बोगस ग्राहक का इशारा मिलने के बाद पुलिस ने कमरे में अपनी कार्रवाई की। 

पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि उज्बेकिस्तान के एक लडक़ी के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा और आसपास के राज्यों लड़कियों को कमरे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूरे रैकेट का संचालन करने वाले एक व्यक्ति को भी पकड़ा है। गिरफ्तार की गई लड़कियों में सभी की उम्र 19 से 40 वर्ष की बताई जा रही है। 

PC: thehansindia 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें