कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता Suresh Kalmadi का निधन, दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स से आए थे चर्चा में

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का  81 साल की उम्र में आज तड़के निधन हो गया है। उन्होंने आज  सुबह 3:30 बजे पुणे में लंबी बीमारी के बाद अन्तिम सांस ली।

खबरों के अनुसार, सुरेश कलमाड़ी का पार्थिव शरीर आज दोपहर 2 बजे तक एरंडवणे स्थित कलमाड़ी हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3:30 बजे वैकुंठ स्मशानभूमि, नवी पेठ, पुणे में किया जाएगा। सुरेश कलमाड़ी केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री  की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

उन्होंने भारतीय वायु सेना में पायलट के तौर पर अपना कॅरियर शुरू किया था। साल 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स सुरेश कलमाड़ी के कॅरियर का सबसे बड़ा मील का पत्थर साबित हुए। हालांकि, इन खेलों से जुड़े विवादों के कारण राजनीतिक कॅरियर भी लगभग समाप्त हो गया। कांग्रेस नेताओं उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।

PC: thehindu 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें