Satish Kaushik Networth: अपनी बेटी और पत्नी के लिए करोड़ों की दौलत छोड़ गए सतीश कौशिक, जाने उनकी पूरी नेटवर्थ

सतीश कौशिक ने बॉलीवुड में करीब तीन दशक बिताए। उनके सबसे करीबी दोस्त थे, अनुपम खेर और अनिल कपूर।

 Satish Kaushik Networth: अपनी बेटी और पत्नी के लिए करोड़ों की दौलत छोड़ गए सतीश कौशिक, जाने उनकी पूरी नेटवर्थ

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के लिए आज का दिन काले दिन के रूप में याद किया जाएगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ये किसी ने नहीं सोचा होगा की आज की सुबह उनके लिए कितनी खराब होने वाली है। जी हां एक्टर सतीश कौशिक का देर रात को निधन हो गया है। सूत्रों की माने तो उन्हें हार्टअटैक आया था और उसके बाद ही उनकी मौत हो गई।

कौन कौन है परिवार में
सबके चेहरे पर मुस्कान लाने वाले सतीश कौशिक ऐसे चलें जाएंगे इस बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। उनकी मौत ने सभी को झकझोर दिया है। अपने पीछे वो बीवी शशि कौशिक और बेटी वंशिका को छोड गए है। लेकिन अब इस मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया है।

कितनी है पूरी संपत्ति
सतीश कौशिक ने बॉलीवुड में करीब तीन दशक बिताए। उनके सबसे करीबी दोस्त थे, अनुपम खेर और अनिल कपूर। वो उनके साथ हर बात शेयर करते थे। उन्होंने कई फिल्में बनाई और कई में बतौर एक्टर काम भी किया है। उन्होंने अपनी इसी काबिलियत के दम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति भी कमाई है। जानकारी के अनुसार साल 2023 में सतीश कौशिक की कुल नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये थी।