इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री सारा अली खान अभी सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह केदारनाथ धाम को लेकर चर्चा में आई हैं। खबरों के अनुसार, उत्तराखंड में बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से अब एक बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है।
समिति के अनुसार, अब केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को आस्था का शपथ पत्र देना होगा। बदरी केदार मंदिर समिति की हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित किए जाने का निर्णय लिया है।
समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने संबंध में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी केदारनाथ आती हैं, सनातन में अपनी आस्था जताती हैं और एफिडेविट देती हैं, तो उन्हें दर्शन से नहीं रोका जाएगा। आपको बता दें सारा अली खान कई बार केदारनाथ धाम पहुंच चुकी हैं और वहां दर्शन-पूजन करती रही हैं।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें