विवाद में घिरा Sanjay Dutt का नाइटक्लब Ballr, ये है मामला

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त का पुणे में स्थित एक्टर नाइटक्लब Ballr चर्चा में आया है। क्लब में बिना इजाजत कॉपीराइट वाले गाने बजाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है।

विवाद में घिरा Sanjay Dutt का नाइटक्लब Ballr, ये है मामला

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त का पुणे में स्थित एक्टर नाइटक्लब Ballr चर्चा में आया है। क्लब में बिना इजाजत कॉपीराइट वाले गाने बजाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड (पीपीएल) इंडिया ने बॉम्बे हाई कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई है। खबरों के अनुसार, पीपीएल ने कहा कि क्लब में बिना लाइसेंस कॉपीराइट म्यूजिक का इस्तेमाल हो रहा है। कोर्ट ने इस मामले में पीपीएल को अंतरिम राहत देते हुए Ballr को जरूरी लाइसेंस के बिना अपने कलेक्शन की साउंड रिकॉर्डिंग सार्वजनिक रूप से बजाने से रोक दिया।

खबरों के अनुसार, फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड के एक प्रतिनिधि ने 24 जून को क्लब का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने क्लब में पीपीएल के कलेक्शन के कई कॉपीराइट वाले गाने बजते हुए पाए। आपको बता दें कि पुणे के Ballr क्लब के मालिक बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और हेरंब शेलके हैं। बताया जा रहा है कि क्लब में बजने वाले गानों में बदतमीज दिल, मौजा ही मौजा, दर्द-ए-डिस्को, ओ साकी साकी और ‘दस बहाने’शामिल हैं।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें