Sandeep Lamichhane: इस क्रिकेटर को पाया गया रेप का दोषी, इंटरनेशनल क्रिकेट करियर लगा दांव पर

Sandeep Lamichhane: इस क्रिकेटर को पाया गया रेप का दोषी, इंटरनेशनल क्रिकेट करियर लगा दांव पर

Sandeep Lamichhane: इस क्रिकेटर को पाया गया रेप का दोषी, इंटरनेशनल क्रिकेट करियर लगा दांव पर

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसी खबर आई है जो हर कोई सुनकर परेशान है और वो ये की एक खिलाड़ी रेप का दोषी पाया गया है। जी हां नेपाल टीम के स्टार क्रिकेटर संदीप लामिछाने को रेप के मामले में दोषी ठहराया गया है। ऐसे में अब इस क्रिकेटर का करियर खतरे में पड़ गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो नेपाल कोर्ट ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में स्टार स्पिन गेंदबाज को दोषी ठहराया है। नेपाल टीम की कप्तानी कर चुके संदीप पर 17 साल की लड़की ने आरोप लगाया था कि क्रिकेटर ने उसको होटल के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया था।

वहीं संदीप लामिछाने को नेपाल कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के केस में दोषी पाया है। ऐसे में अगली तारीख में उनकी सजा का ऐलान होगा। संदीप को काठमांडू की जिला अदालत ने 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने का आरोपी बताया है। बता दें कि इस केस में संदीप को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बिग बैश लीग और आईपीएल में खेल चुके संदीप पर विदेशी लीगों में हिस्सा लेने पर भी कोर्ट ने रोक लगाई थी।

संदीप का इंटरनेशनल करियर
संदीप लामिछाने महज 23 साल की उम्र में नेपाल की ओर से 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। 2018 में अपने इंटनरेशनल करियर का आगाज करने वाले संदीप ने अब तक खेले कुल 51 वनडे मैचों में 112 विकेट चटकाए हैं। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में यह स्पिन गेंदबाज 52 मैचों में 98 विकेट ले चुके है। संदीप लामिछाने आईपीएल में खेलने वाले नेपाल की ओर से पहले खिलाड़ी बने थे। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से संदीप ने साल 2018 में इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू किया था। 

pc- espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।