Salman Khan: सलमान का ब्रेसलेट अब चमकाएगा आमिर की किस्मत, ईद पर भाईजान ने कर दिया दोस्त को गिफ्ट!

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ये कयास इसलिए भी लगाए जा रहे हैं कि ईद पर जब सलमान अपने घर से बाहर निकले तो उनके हाथ में यह ब्रेसलेट नहीं था।

Salman Khan: सलमान का ब्रेसलेट अब चमकाएगा आमिर की किस्मत, ईद पर भाईजान ने कर दिया दोस्त को गिफ्ट!

इंटरनेट डेस्क। सलमान खान और आमिर खान की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। ये सारा जग जानता है की इन दोनों की दोस्ती बहुत पुरानी है। हाल ही में आमिर खान सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा की ईद पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान आमिर के हाथ में भी सलमान का लकी चार्म यानी उनका ब्रेसलेट नजर आया। 

जिसकों देख हर कोई हैरान रह गया और बाते करने लगे की सलमान ने अपना सबसे लकी ब्लू स्टोन वाला ब्रेसलेट आमिर को गिफ्ट कर दिया है। आमिर के हाथ में यह ब्रेसलेट देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान खान ने अपना लकी ब्रेसलेट अमिर को तोहफे में दे दिया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ये कयास इसलिए भी लगाए जा रहे हैं कि ईद पर जब सलमान अपने घर से बाहर निकले तो उनके हाथ में यह ब्रेसलेट नहीं था। जानकारी के अनुसार सलमान के पिता सलीम खान ने उन्हें अपना बेशकीमती ब्रेसलेट दिया था। जब सलमान छोटे थे।