Salman Khan: आमिर खान की एक्स वाइफ के साथ काम करना चाहते हैं सलमान खान, जाने क्यों?

Salman Khan: आमिर खान की एक्स वाइफ के साथ काम करना चाहते हैं सलमान खान, जाने क्यों?

Salman Khan: आमिर खान की एक्स वाइफ के साथ काम करना चाहते हैं सलमान खान, जाने क्यों?

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हमेशा अपने काम को लेकर और अपने खास लोगों को लेकर एक अलग ही अंदाज में रहते है। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपने खास दोस्त आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ देखी। इसे देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ की है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक्टर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘किरण राव की ‘लापता लेडीज’ देखी। वाह वाह किरण। मैंने और मेरे पिता ने इस फिल्म को खूब एंजॉय किया। बतौर डायरेक्टर आपके डेब्यू पर बधाई हो। कब काम करेंगी मेरे साथ?

हालांकि कहा जा रहा हैं की सलमान ने अपने ट्वीट में एक गलती भी कर दी। उन्होंने ‘लापता लेडीज’ को किरण की डेब्यू फिल्म बताया। सलमान के इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने उन्हें करेक्ट करते हुए बताया कि किरण ने साल 2011 में फिल्म ‘धोबी घाट’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

pc- spotboye.com

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें