इस दिन रिलीज होगी Salman Khan की फिल्म सिकंदर, हो गया है ऐलान

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर का अब दर्शकों को इंतजार है। उनकी इस फिल्म की रिलीज डेट भी अब सभी के सामने आ गई है। सलमान खान की ये फिल्म  30 मार्च को ईद के अवसर पर रिलीज होगी।

बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिकंदर का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज का ऐलान कर दिया है। उनकी फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। नए पोस्टर में बॉलीवुड का ये स्टार अभिनेता बेहद दमदार अवतार में नजर आ रहा है। इसमें वह तलवार पकड़े नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर सिकंदर फिल्म का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा कि 30 मार्च को दुनियाभर के थिएटर्स में आप सभी से मुलाकात होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री  रश्मिका मंदाना के अभिनय का जलवा भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।

PC:  instagram.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें