ये उपलब्धि हासिल करने वाली इकलौती भारतीय फिल्म बनी Salman Khan की एक था टाइगर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये कि इस फिल्म ने अब अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है।

ये उपलब्धि हासिल करने वाली इकलौती भारतीय फिल्म बनी Salman Khan की एक था टाइगर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये कि इस फिल्म ने अब अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। यह अमेरिका के वाॅशिंगटन, डीसी में स्थित इंटरनेशनल स्पाई म्यूज़ियम में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय फिल्म बन गई है।

ब्लॉकबस्टर स्पाई ड्रामा एक था टाइगर में सलमान खान के किरदार के माध्यम से उन्होंने लाखों दिलों पर राज भी किया है। आपको बता दें कि वाॅशिंगटन, डीसी में इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में मशहूर स्पाई फिल्म्स और सीरीज को दिखाने वाला एक खास सेक्शन है, जिसमें लगभग 25 मशहूर इंटरनेशनल फिल्में शामिल हैं।

सलमान खान ने बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपन बादशाहत साबित की है। उनके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है। फिल्म एक था टाइगर का डीसी में स्थित इंटरनेशनल स्पाई म्यूज़ियम में शामिल होना सलमान खान के लिए भी किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। 

PC: yashrajfilms
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें