Salaar Box Office Collection: प्रभास की 'सालार' ने पहले ही दिन शाहरुख की 'डंकी' को छोड़ा पीछे, कमा डाले इतने करोड़

सुपरस्टार प्रभास की सालार रिलीज हो चुकी है और उसने रिलीज के पहले ही दिन कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Salaar Box Office Collection: प्रभास की 'सालार' ने पहले ही दिन शाहरुख की 'डंकी' को छोड़ा पीछे, कमा डाले इतने करोड़

इंटरनेट डेस्क। सुपरस्टार प्रभास की सालार रिलीज हो चुकी है और उसने रिलीज के पहले ही दिन कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बता दें की आदिपुरुष के बाद उनके स्टारडम पर सवाल उठने लगा था, लेकिन इस फिल्म ने आते ही कमाल कर दिया है। 

डायरेक्टर प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी सालार जब अनाउंस हुई थी तभी से जनता को इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें थीं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो फिल्म को बहुत सॉलिड रिव्यूज मिले हैं और इसके एक्शन सीक्वेंस, भारतीय सिनेमा में लैंडमार्क कहे जा रहे हैं।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग प्रभास की ही आदिपुरुष के नाम थी। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 86.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसके साथ ही शाहरुख की जवान ने 75 करोड़ और थलपति विजय की लियो ने 64.80 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ, दूसरे और तीसरे नंबर पर थी। अब सालार ने इन फिल्मों को मीलों पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सालार ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 95 से 97 करोड़ रुपये का पहले ही दिन नेट कलेक्शन किया है। 

pc- jagran