salaar box office collection: प्रभास की सालार पहुंची 650 करोड़ के पार, अब सीक्वल को लेकर शुरू हुई चर्चा

इंटरनेट डेस्क। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने नाम का डंका बजा चुके प्रभास की फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उडा रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर ये फिल्म 15वें दिन भी तूफान मचा रही है। जी हां, फिल्म कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस फिल्म ने बाहुबली 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 

सालार ने दुनिया भर में 500 करोड़ का मील का पत्थर पार करके विश्व स्तर पर एक रिकॉर्ड बनाया है। बता दें की फिल्म ने 650 करोड़ का क्लब पार कर लिया है। सालार पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं।

अब सबसे बड़ी बात यह है की फिल्म अपनी कमाई तो कर ही रही है साथ ही साथ अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर भी चर्चा चल पड़ी है की कब इसका दूसरा पार्ट आएगा। ऐसा इसलिए की फिल्म प्रभास के फैंस को खूब पसंद आ रही है। 

pc- onmanorama.com