फिर से देखने को मिलेगी सकीना और तारा की जोड़ी, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने किया Gadar 3 का ऐलान

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर और गदर 2 की अपार सफलता के अब डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फिल्म गदर 3 बनाने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने अब गदर 3 का ऐलान कर दिया है।

खबरों के अनुसार, एक साक्षात्कार में  डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फिल्म गदर 3 की घोषणा कर दी है। इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ उनके मनमुटाव और गदर 3 की कहानी को लेकर भी बात की है। उन्होंने इस दौरान कहा कि अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ मेरा रिश्ता अब बहुत अच्छा है। सकीना और तारा गदर फिल्म का एक जरूरी हिस्सा है।

हालांकि उन्होंने गदर 3 की रिलीज से पहले सकीना और तारा के रोल के बारे में ज्यादा बात नहीं की है। उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि फिल्म गदर 3 जरूर बनेगी। हमने गदर 2 के अन्तिम सीन में ही ऑडियंस से इस बात का वादा कर दिया था। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल का गदर और गदर 2 में शानदार अभिनय दर्शकों को देखने को मिला है। 

PC:  zeenews.india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें