Libya के पूर्व शासक मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की घर में हुई हत्या

इंटरनेट डेस्क। लीबिया के पूर्व शासक मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की मंगलवार को हत्या होने की खबर आई है। खबर ये है कि अल-इस्लाम गद्दाफी एक हमले में मारा गया।

Libya के पूर्व शासक मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की घर में हुई हत्या

इंटरनेट डेस्क। लीबिया के पूर्व शासक मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की मंगलवार को हत्या होने की खबर आई है। खबर ये है कि अल-इस्लाम गद्दाफी एक हमले में मारा गया।  खबरों के अनुसार, अल-इस्लाम गद्दाफीकी मंगलवार को पश्चिमी लीबिया में हत्या कर दी गई।

 सैफ अल-इस्लाम के घर में ही चार अज्ञात बंदूकधारियों के साथ उनकी सीधी मुठभेड़ होने की जानकारी सामने आई है। इसमें उनकी मौत हो गई। गद्दाफी के करीबी नेता अब्दुल्ला ओथमान अब्दुर्रहीम ने  सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। अब्दुर्रहीम ने फेसबुक  के माध्यम से बताया कि चार नकाबपोश बंदूकधारियों ने दोपहर में जिंटान शहर में गद्दाफी के आवास पर धावा बोल दिया।

हमलावरों ने कथित तौर पर मुठभेड़ से पहले सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त  किया। इसी कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी है। सैफ अल-इस्लाम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मुठभेड़ की इस घटना की अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें