Sachin Tendulkar के बेटे अर्जुन ने की सानिया चंडोक के साथ सगाई, मंगेतर करती है ये काम

खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है।

Sachin Tendulkar के बेटे अर्जुन ने की सानिया चंडोक के साथ सगाई, मंगेतर करती है ये काम

खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। उन्होंने बुधवार को रवि गाई की पोती सानिया चंडोक के साथ सगाई की। ये दोनों ही अमीर परिवार से आते हैं, लेकिन ये खुद की भी लाखों-करोड़ों में कमाई हैं।

साल 2020-21 में अपने क्रिकेट कॅरियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई से अपना खेल शुरू किया था। हालांकि अब वह गोवा की ओर से खेलते हैं। साल 2023 में आईपीएल वह मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं।

गत  आईपीएल के लिए उन्हें 30 लाख रुपए में साइन किया गया था। वहीं अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक का संबंध एक बिजनेसमैन परिवार से है। सानिया चंडोक भी  Mr. Paws के नाम से Pet Spa और Store  का संचालन करती है। उन्होंने ये साल 2022 में लॉन्च किया था।  खबरों के अनुसार, उनका कैपिटल 0.10 मिलियन का था।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें