Sachin Pilot ने नरेश मीणा को लेकर कहा- उपचुनाव कोई भी लड़ सकता है, लेकिन…

जयपुर। अंता विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बाद अब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की भी आज एंट्री हो गई है।

सचिन पायलट ने आज मोर्चा संभालते हुए कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया पक्ष में प्रचार  किया। प्रचार के लिए अंता पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेश की भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल पर तीखे सवाल उठाए। वहीं उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के राजनीतिक अस्तित्व को भी सिरे से नकार दिया है। खबरों के अनुसार, पायलट ने बोल दिया कि उपचुनाव कोई भी लड़ सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय जनता करती है।

कांग्रेस नेता पायलट ने इस दौरान ये भी कहा कि ये चुनाव केवल दो विचारधाराओं का है—कांग्रेस और भाजपा। इससे सचिन पायलट ने स्पष्ट संकेत दिया कि कांग्रेस, नरेश मीणा जैसे किसी भी निर्दलीय या तीसरे मोर्चे के उम्मीदवार को मुख्य मुकाबले में स्वीकार नहीं करती है। आपको बता दें कि अंता विधानसभा सीट के लिए मतदान 11 नवंबर  को होगा। परिणाम 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

PC: opindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें