RPSC Recruitment 2024: राजस्थान में वाइस प्रिंसिपल के पदों पर निकली भर्ती, 10 जुलाई से करें आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) उप प्राचार्य/अधीक्षक के 36 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चला रहा है।

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान में वाइस प्रिंसिपल के पदों पर निकली भर्ती, 10 जुलाई से करें आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) उप प्राचार्य/अधीक्षक के 36 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चला रहा है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

पंजीकरण 10 जुलाई, 2024 को खुलेगा
आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त, 2024 है

इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट: rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ये पद ITI राजस्थान के लिए हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार शामिल होगा। परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखें।

पात्रता मानदंड:

संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिग्री
न्यूनतम एक वर्ष का कार्य अनुभव
देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति के बारे में जानकारी

आयु सीमा: 20 से 40 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट)

आवेदन शुल्क:

सामान्य श्रेणी: ₹600
आरक्षित श्रेणियाँ: ₹400

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें