खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रॉस टेलर एक बार फिर से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इस दिग्गज ने टी20 विश्वकप के लिए संन्यास का फैसला वापस ले लिया है। रॉस टेलर ने करीब 4 साल पहले अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा बोल दिया था। कीवी टीम के पूर्व स्टार क्रिकेटर रॉस टेलर ने सोशल मीडिया पर संन्यास तोड़ने का ऐलान कर सभी का चौंका दिया है। उन्होंने इस संबंध में कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी वापसी को लेकर रोमांचित हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि रॉस टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए खेलने के लिए संन्यास का फैसला वापस नहीं लिया है। अब वह अपनी मां के मूल देश समोआ की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जवाल दिखाते नजर आएंगे।रॉस टेलर का लक्ष्य समोआ आगामी टी20 विश्वकप के लिए क्वालीफाई कराना है। समोआ एक द्वीपीय देश है जो दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है।
स्टार क्रिकेटर रॉस टेलर ने सोशल मीडिया के माध्यम से ऐलान किया कि मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि मैं क्रिकेट में समोआ का प्रतिनिधित्व करूंगा। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर अगले महीने अक्टूबर में विश्व कप एशिया-पैसिफिक क्वालीफाइंग सीरीज में समोआ का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।
न्यूजीलैंड की ओर से ऐसा रहा है क्रिकेट कॅरियर
आपको बता दें कि रॉस टेलर न्यूजीलैंड की ओर से 112 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। टेस्ट में उन्होंने 19 शतकों और 35 अर्धशतकों के साथ 7683 रन बनाए हैं। उन्होंने 236 वनडे मैचों में 8607 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 21 शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने102 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1909 रन बनाए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें