Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: फिल्म का ट्रेलर आया सामने, आलिया भट्ट के अलावा ये अभिनेत्री भी आएगी मूवी में नजर

फिल्म का ट्रेलर 4 जुलाई को रिलीज हो गया।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: फिल्म का ट्रेलर आया सामने, आलिया भट्ट के अलावा ये अभिनेत्री भी आएगी मूवी में नजर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने डायरेक्टर करण जौहर सात साल बाद एक बार फिर से फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से वापसी करने जा रहे है। इस कफल्म का टीजर शाहरूख खान ने रिलीज किया था। अब उसके बार फिल्म का शानदार ट्रेलर भी सामने आ चुका है। 

फिल्म का ट्रेलर 4 जुलाई को रिलीज हो गया। इस मूवी के ट्रेलर में रणवीर और आलिया के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस ट्रेलर में आलिया के साथ साथ अनन्या पांडे भी नजर आई है। एक क्लिप में अनन्या और रणवीर एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

वैसे आपको जानकारी के लिए बता दें, इस फिल्म में रणवीर और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट की बात करे तो यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

pc- bookmyshow.com