Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: सात साल बाद डायरेक्शन की दुनिया में लौटे करण, बना डाली एक और रोमांटिक ड्रामा फिल्म

इस टीजर के बाद लोगों को करण की कई रोमांटिक फिल्मों की याद आ गई है।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: सात साल बाद डायरेक्शन की दुनिया में लौटे करण, बना डाली एक और रोमांटिक ड्रामा फिल्म

इंटरनेट डेस्क। सात साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से करण जौहर डायरेक्शन की दुनिया में उतरे हैं। उन्होंने सात साल बाद लोगों को एक बार फिर रोमांस और परिवार को दिखाया है। जी हां रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर रिलीज हो गया है।

इस फिल्म को डायरेक्ट किया है करण जौहर ने। इस फिल्म से वो एक बार फिर सबकों रोमांटिक ड्रामा फिल्म दिखाएंगे। इस फिल्म के टीजर में रणवीर सिंह और आलिया की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

इस टीजर के बाद लोगों को करण की कई रोमांटिक फिल्मों की याद आ गई है। फिल्म में रणवीर, आलिया के अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी हैं। बता दें, यह फिल्म 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ करण फिल्ममेकर के तौर पर बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे करने जा रहे है।

pc- koimoi.com