Rishabh Pant के अंगूठे में फ्रैक्चर की हुई पुष्टि,  इतने सप्ताह तक क्रिकेट से रहेेंगे दूर!

खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के लिए बुरी खबर ये है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट की वजह से 6 सप्ताह के लिए क्रिकेट हो सकते हैं।

इस कारण अब उनके इस मैच में फिर से बल्लेबाजी करने की संभावना नहीं के बराबर है। खबरों के अनुसार, बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज के दाएं पैर की अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। इसी कारण उन्हें डॉक्टर ने लगभग डेढ़ महीने आराम करने की सलाह दी है।

ऋषभ पंत को चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर चोटिल हुए थे। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया जहां उनका स्कैन  किया गया है। ऋषभ पंत ने इस पारी में नाबाद 37 रन बनाए थे। इसी स्कोर पर खेलते समय वह चोटिल हुए थे। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें