घटिया दवाई बांटने के मामले को लेकर Hanuman Beniwal ने सीएम भजनलाल से मांगा इन 5 सवालों का जवाब

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में 1200 बच्चों को मिर्गी की घटिया दवाई बांटने को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

घटिया दवाई बांटने के मामले को लेकर Hanuman Beniwal ने सीएम भजनलाल से मांगा इन 5 सवालों का जवाब

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में 1200 बच्चों को मिर्गी की घटिया दवाई बांटने को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। बेनीवाल ने आज इस संबंध में एक खबर को शेयर कर एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में 1200 बच्चों को मिर्गी की घटिया दवाई बांट देना केवल सरकारी तंत्र की लापरवाही ही नहीं बल्कि बच्चों के जीवन से सीधा खिलवाड़ है।

एक ही दवा पर दो-दो क्वालिटी लेबल, एक्सपायरी तक गलत और वही संदिग्ध दवा 1200 मासूम बच्चों को पिला दी गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से प्रश्न है कि कि क्या बच्चों की जान की कोई कीमत नहीं है? क्या सरकार सिर्फ तमाशा देखती रहेगी? आखिर इस घोटाले के पीछे कौन है? दोषी कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों को अब तक बचाया क्यों जा रहा है? क्या बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को स्वास्थ्य मंत्री का संरक्षण मिल रहा है?

बेनीवाल ने कहा कि राज्य सरकार त्वरित प्रभाव से मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाते हुए दोषी कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर, कंपनी व दोषी अफसरों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाए तथा जांच पूर्ण होने तक जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाए व सभी प्रभावित बच्चों के स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाए।

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें