Recipe Tips: सावन के व्रत में बनाकर पी सकते है आप बादाम शेक

आपको सबसे पहले बादाम को एक रात के लिए दूध में भिगोकर रख दें।

Recipe Tips:  सावन के व्रत में बनाकर पी सकते है आप बादाम शेक

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा है और इस महीने मे आप भगवान शिव की आराधाना में जुटे होंगे। ऐसे में आप पूजा के दौरान व्रत भी कर रहे होंगे, तो व्रत के दौरान आप फलाहार में लिक्विड डाइट भी ले सकते है। ये आपके शरीर की ऊर्जा को बनाए रखती है। ऐसे में हम आपके लिए व्रत स्पेशल बादाम शेक बनाने की रेसिपी लाए है।

सामग्री 
एक किलो दूध (फुल क्रीम)
बादाम 15 से 20
केसर की पत्तियां 7 से 8
एक बड़ा चम्मच इलायची पाउडर
8 छोटा चम्मच चीनी
आइस क्यूब

विधि 
आपको सबसे पहले बादाम को एक रात के लिए दूध में भिगोकर रख दें। इसके बाद मिक्सर में गुनगुना दूध, बादाम वाला दूध और चीनी डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करे। अब आपको इसमें इलायची पाउडर और केसर भी मिलाना है और फिर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब आपको जब शेक पीना हो तो इसे फ्रिज से निकालकर गिलास में डाले और सर्व करें।

pc- medium.com