Recipe Tips: नाश्ते में बना सकते है आप भी मसालेदार पालक के पराठे

सर्दियों के मौसम में लोगों को खाने का मजा कुछ अलग ही आता है और उसका कारण यह है की इस समय खाया हुआ सब हजम हो जाता है।

Recipe Tips:  नाश्ते में बना सकते है आप भी मसालेदार पालक के पराठे

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों के मौसम में लोगों को खाने का मजा कुछ अलग ही आता है और उसका कारण यह है की इस समय खाया हुआ सब हजम हो जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए नाश्ते में लाए है मसालेदार पालक के पराठो की रेसिपी।

सामग्री
3 कप गेहूं का आटा
2 कप उबली हुई पालक  
1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
चुटकीभर चाट मसाला
1/4 टीस्पून आमचूर पाउडर
3 हरी मिर्च
1/4 टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून अजवाइन
1/4 टीस्पून राई
1/4 टीस्पून गरम मसाला
1/4 टीस्पून चिली फ्लेक्स
1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
नमक 
तेल 

विधि
एक बर्तन में आटा और नमक मिलाकर पानी डालते हुए आटा गूंद लें। इसके बाद एक पैन में तेल डालकर गरम करें  इसमें जीरा, अजवाइन और राई डालकर चटकाएं। अब पालक, सभी मसाले और नमक मिलाकर 2 मिनट भून लें। सब्जी का सारा पानी सोखने पर गैस बंद कर दें। अब आटे की लोइयां तोड़ लें और बेलकर स्टफिंग रखकर लोई को पैक करें और पराठा बेलकर इसे तवे पर तेल की सहायता से सेंक ले।  

pc- cookpad.com