Recipe Tips: आप भी बच्चों के लिए बना सकते है चटपटी 'कॉर्न भेल'

आपको सबसे पहले एक बाउल में कॉर्न लेने है और उसके बाद उसमें  आलू डालने है

Recipe Tips: आप भी बच्चों के लिए बना सकते है चटपटी 'कॉर्न भेल'

इंटरनेट डेस्क। अभी बच्चों के स्कूलों की छुट्टिया चल रही है और उनके घर पर रहने से वो हर दिन कोई ना कोई नई चीज खाने की डिमांड करते है। ऐसे में आज हम आपके बच्चों के लिए लेकर आए है चटपटी ’कॉर्न भेल’ जो उन्हें जरूर पंसद आएगी।

सामग्री
4 कप कॉर्न उबले हुए
3 उबले आलू, कद्दूकस कर लें
1 कप बारीक कटा प्याज
1 कप बारीक कटा टमाटर
100 ग्राम बारीक सेंव
1 कप धनिया (बारीक कटा हुआ)
2 टीस्पून इमली की चटनी
2 टीस्पून हरी चटनी
2 टीस्पून नींबू का रस
नमक
1 टीस्पून चाट मसाला

विधि
आपको सबसे पहले एक बाउल में कॉर्न लेने है और उसके बाद उसमें  आलू डालने है। अब आपको इसमें सभी चीजो को डालकर अच्छी तरह मिलाना है। इसके बाद आप इस पर धनियापत्ती और अनार के दाने डालकर खाए और खिलाए।

pc- poonambachhav.blogspot.com