Recipe Tips: आप भी सावन के महीने में बना सकते है घर पर ही सत्तू के लड्डू

आपको लड्डू बनाने के लिए गैस पर कड़ाही गर्म कर उसमें घी डालना है और सत्तू पाउडर डालकर भूनना

Recipe Tips:  आप भी सावन के महीने में बना सकते है घर पर ही सत्तू के लड्डू

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा है और आप भी इस महीने में व्रत कर रहे है तो आज आपके लिए लेकर आए है फलाहार में सत्तू के लड्डू बनाने की रेसिपी जो आपको जरूर पसंद आएगी। जानते है आज इसके बारे में।

सामग्री

250 ग्राम सत्तू का आटा
200 ग्राम चीनी पीसी हुई
150 ग्राम घी
1 चम्मच इलायची पाउडर
1 कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स

विधि 
आपको लड्डू बनाने के लिए गैस पर कड़ाही गर्म कर उसमें घी डालना है और सत्तू पाउडर डालकर भूनना है। अब इसमें ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर, चीनी पाउडर डालकर अच्छे से मिलाना है। इसके बाद इसे गैस से उतार दे और थोड़ा ठंडा होन के बाद लड्डू बना ले। 

pc- nari.punjabkesari.in